फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड से टकराई बाइक होमगार्ड की मौत

Mon, 17 Oct 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
ड्यूटी से लौटते वक्त सांड से टकराने से बाइक सवार एक होमगार्ड की मौत हो गई जबकि दूसरा होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव राजौर निवासी ओमपाल (50 ) तथा गांव शाहजहांपुर निवासी उपेंद्र शर्मा जहांगीराबाद कोतवाली में होमगार्ड हैं। शनिवार रात करीब 11 बजे वह ड्यूटी पूरी करके बाइक से घर आ रहे थे।

गांव बिरौली के पास अचानक सामने आए सांड से उनकी बाइक टकरा गई। ओमपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उपेंद्र शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उपेंद्र शर्मा के दामाद केके शर्मा ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की चपेट में आया फैक्ट्री कर्मचारी
औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में डयूटी करने के बाद घर लौट रहे फैक्ट्री कर्मचारी टीचर्स कालोनी निवासी बालेश्वर शर्मा को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
हादसा ओरियंट फैक्ट्री के पास शाम करीब 8.30 बजे सर्विस रोड पर हुआ। बालेश्वर के बेटे राहुल ने बताया कि उपचार के लिए अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। राहुल के दोस्त गौरव ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज   कराई है।

टैंपो पलटने से तीन घायल
खुर्जा (ब्यूरो)। अस्पताल रोड स्थित नवनिर्मित पुल के पास शनिवार देर शाम सवारियों से भरा टैंपो अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार देर शाम यात्रियों से भरा टैंपो अस्पताल रोड पर नवनिर्मित पुर के पास अचानक अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया, जिससे चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


शोर सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने किसी तरह टैंपो में फंसे नगर निवासी सचिन, घनश्याम और राजीव को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें