फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ को हथियार देने वाले अफसर पर गिरेगी गाज!

Thu, 25 Aug 2016 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
पुलिस लाइन में शूटआउट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश के बाद भी सौरभ त्यागी को हथियार देने वाले अफसर पर कार्रवाई हो सकती है।  पुलिस लाइन में शूटआउट से कुछ देर पहले इसी अफसर से छुट्टी को लेकर सौरभ त्यागी का झगड़ा हुआ था। शूटआउट के बाद से यह अफसर सहमा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि शासन स्तर से इस अधिकारी पर जल्द ही कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


मालूम रहे कि 22 अगस्त की रात करीब आठ बजकर 50 मिनट पर क्वार्टर गार्ड पर तैनात संतरी सौरभ त्यागी ने सरकारी राइफल से कांस्टेबल मनोज यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी और एचसीपी मनवीर और चंदरपाल को गोली मारकर घायल कर दिया था। तीन पुलिसकर्मियों का खून बहाने के बाद सौरभ त्यागी ने खुद को गोली मार ली थी।

 सौरभ त्यागी को कोर्ट के एक कक्ष में महिला कांस्टेबल पर रायफल तानने पर दिसंबर 2015 में तत्कालीन एडीजे चतुर्थ आदर्श कुमार कन्नौजिया ने तत्कालीन एसएसपी को पत्र लिखकर सौरभ त्यागी को डिप्रेशन का शिकार बताकर भविष्य में हथियार न देने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


बावजूद इसके 20 अगस्त को आमद दर्ज कराने पर सौरभ त्यागी को इस अफसर ने हथियार थमा कर क्वार्टर गार्ड पर तैनाती दी थी। सूत्रों का कहना है कि छुट्टी न मिलने के कारण 22 अगस्त की शाम उस अफसर और सौरभ त्यागी के बीच विवाद भी हुआ था।

बताते हैं कि सौरभ त्यागी ने उस अफसर को ही मारने की ठान ली थी। वह अधिकारी तो नहीं मिला, लेकिन मनोज यादव सौरभ के गुस्से का शिकार हो गया।

पुलिसकर्मी एक दिन का वेतन देंगे
पुलिस लाइन में कांस्टेबल सौरभ त्यागी द्वारा मारे गए कांस्टेबल मनोज यादव के परिवार को पुलिसकर्मी एक दिन का वेतन दे सकते हैं। हालांकि इसका निर्णय बैठक के बाद लिया जाएगा।

बता दें कि जब भी पुलिसकर्मी शहीद होता है तो जनपद पुलिस एक दिन का वेतन देते हैं। जनपद पुलिस का एक दिन का वेतन 13 से 14 लाख रुपये होता है। इससे पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद होती है।

पुलिस लाइन में नहीं मनी जन्माष्टमी
पुलिस लाइन में हर साल धूमधाम से मनाई जाने वाली जन्माष्टमी इस बार नहीं मनाई गई।हर साल धूमधाम से कृष्ण जन्माष्ठमी मनाने वाले पुलिसकर्मियों ने सिर्फ व्रत रखकर मनाई। पुलिस लाइन में कार्यक्रम नहीं आयोजित किए गए। आरआई अखिलेश यादव ने बताया कि लाइन में मौजूद पुलिसकर्मी शोक में डूबे हुए हैं। इस वारदात से हर किसी को सदमा लगा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें