फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसा, मां-बेटे की मौत

Sat, 09 Jul 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डिबाई। कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर छोइया पुल के पास शुक्रवार दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


अरविंद नगर के मोहल्ला घोड़ा दिल्ली निवासी चंद्रपाल (46) पुत्र लखपत सिंह दिल्ली में इलेक्ट्रीशियन का कार्य करते हैं। चंद्रपाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी नीलम (34), पुत्र दिपांश ु(10) के साथ बाइक से अपनी बहन केला पत्नी भगवती सिंह से मिलने कसेर कलां गांव जा रहे थे।

मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर छोइयापुल के निकट विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दिपांशु की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नीलम को सीएचसी पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घायल चंद्रपाल को जिला अस्पताल से दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें