अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव से बीस दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता किशोरी का पुलिस अबतक सुराग नहीं लगा पाई है। पीड़िता के पिता ने दूसरे समुदाय के युवक पर बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने का आरोप लगाया है।
साथ ही आरोपी के परिजन उस पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने अपनी नाबालिग बेटी को जल्द बरामद कराने की मांग की है। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने एसएसपी को बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी का गांव के ही कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है।
इस मामले में 10 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन 20 दिन बाद भी पुलिस किशोरी का कोई सुराग नहंी लगा पाई है। आरोप है कि किशोरी का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर आरोपी निकाह कर लिया है।
साथ ही आरोपी के परिजन उस पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि एक टीम किशोरी को बरामद करने में जुटी है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।