सिर काटकर महिला की हत्या के बाद पारली गांव के एक कुटिया के तहखाने में छिपा दिया गया। शव सड़-गल चुका था। महिला की उम्र लगभग 30 साल के आसपास बताई जा रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सीओ ने संपत्ति विवाद में हत्या की आशंका जताई है।
पारली गांव में कुंवर रामप्रताप के आम के बाग में काम करने आयी महिला मजदूर शनिवार सुबह कुटिया में अपना सामान रखने के लिए गई। तभी बदबू आने पर उसने ग्रामीणों को सूचना दी। चौकीदार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुटिया के तहखाने में देखा तो एक महिला की सड़ी गली सिरकटी लाश पड़ी थी।
उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। बाग मालिक रामप्रताप शर्मा ने बताया कि करीब एक डेढ़ साल से कुटिया खाली पड़ी है। सीओ यशवीर सिंह ने बताया है कि महिला की हत्या के पीछे संपत्ति विवाद हो सकता। इसीलिए पहचान छिपाने के लिए सिर को धर स ेअलग कर दूसरे जगह फेंका गया है। क्षतविक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।