फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की डांट से गुस्साई किशोरी ने लगाया फंदा

Sun, 17 Jan 2016 11:13 PM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ी बहन से कहासुनी के बाद किशोरी गले में फंदा लगाकर लटक गई। आधे घंटे तक वह फंदे पर तड़पड़ाती रही।
विज्ञापन


इस दौरान बड़ी बहन ने दरवाजा तोड़कर उसे उतारा। आनन-फानन परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां दिनभर उसे वेंटीलेटर पर रखा गया।

शाम को होश आने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। अब वे किशोरी के आत्मघाती कदम उठाने से सहमे हुए हैं।


कोतवाली देहात की एक 16 वर्षीय 11वीं की छात्रा को शनिवार सुबह करीब नौ बजे घरेलू कामकाज के दौरान मामूली कहासुनी होने पर बड़ी बहन ने डांट दिया।

क्षुब्ध होकर किशोरी कमरे में चली गई और वहां चुनरी के सहारे पंखे के कुंडे से फंदा लगा लिया। थोड़ी देर बाद बड़ी बहन ने देखा तो शोर मचाते हुए उसने दरवाजा तोड़ा और उसे फंदे से उतारा।

चीख-पुकार पर पहुंचे परिजन किशोरी को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उसे कई घंटे वेंटिलेटर पर रखा। शनिवार शाम जब किशोरी काे होश आया तो परिजनों की जान में जान आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, छात्रा करीब आधा घंटे तक फंदे पर लटकी रही। उसकी हालत में सुधार है। वहीं, देहात कोतवाल केपीएस चाहल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें