मां के साथ फ्रैक्चर हाथ पर प्लास्टर चढ़वाने आई किशोरी को कार सवार तीन बदमाशों ने काली नदी पुल के पास से अगवा कर लिया। मां की चीख पुकार सुनकर भीड़ जुट गई।
पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अहार थाना क्षेत्र के गांव निवासी ने पुलिस को बताया कि एक फरवरी की दोपहर उसकी 15 वर्षीय बेटी का हाथ में फ्रैक्चर हो गया था।
इसलिए इलाज के लिए लिए वह किशोरी को लेकर बुलंदशहर चिकित्सक के पास आई थीं। प्लास्टर चढ़वाकर मां-बेटी लौट रही थीं। इस दौरान महिला काली नदी पुल के पास सब्जी खरीदने लगी। किशोरी भी साथ में थी।
इसी बीच अचानक गांव का एक युवक दो अन्य युवकों के साथ वैन में सवार होकर आया और किशोरी का मुंह भींचकर कार में खींच लिया। फिर भाग गए।
चीख पुकार के बाद आसपस के लोग कुछ समझ पाते तब तक आरोपी भाग गए। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।