फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ को लेकर चले लाठी-डंडे

Fri, 04 Mar 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर।
विज्ञापन
अपराध्ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव हीरापुर में छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। इसमें दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ छेड़छाड़ और रेप की कोशिश का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक पक्ष की ओर दलित व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के जितेंद्र, धर्मेंद्र पुत्र कमलू उर्फ कमल, हरेंद्र, बंटी, महेश, बाबू और विद्या पत्नी कमल एक राय होकर हाथों में सरिया व कस्ले लेकर जबरन घर में घुस आए।

आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। आरोपियों ने मकान में तोड़फोड़ की। धर्मेंद्र व हरेंद्र ने किशोरी को पकड़कर उसके कपड़े फाड़कर रेप की कोशिश की। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की।
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष की ओर से कमल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही अरविंद पुत्र रेवती, जितेंद्र पुत्र छत्रपाल, कुलदीप पुत्र जयप्रकाश, चैनपाल पुत्र छत्रपाल, रोहित पुत्र सोमपाल, शबनम पुत्री जयप्रकाश ने वादी की बहू-बेटियों पर अश्लील टिप्पड़ियां की।

विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से एक राय होकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें कमल सिंह घायल हो गए।


असली वजह शराब, पंचायत में उठी आवाज
नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव हीरापुर में   तनाव को देखते हुए शुक्रवार शाम देहात कोतवाल केपीएस चाहल, चौकी प्रभारी राम निवास की मौजूदगी पंचायत हुई।

इसमें गांव के पंकज, सुधीर, बृजराज, रघुवीर, रामकली, पुष्पा, रजनी, सुनीता आदि ने कहा कि असली जड़ क्षेत्र में बिकने वाली अवैध शराब है। शराब के चलते लोग एक-दूसरे से गाली-गलौंच करते हैं।

आए दिन विवाद होता रहता है। यह सब पुलिस की शह पर हो रहा है। देहात कोतवाल केपीएस चाहल ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें