फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों ने निकाली पदयात्रा, स्टेट हाईवे जाम

Sun, 02 Apr 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अनामिका शुगर मिल अगौता के द्वारा गन्ना किसानों को 500 रुपये में पर्ची वितरित करने के विरोध में शनिवार को भाकियू युवा पदाधिकारियों ने छह किमी की पदयात्रा निकाली और स्टेट हाईवे जाम कर दिया। कार्यकर्ताओं ने सीडीओ का भी घेराव भी किया।

सांसद सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समस्या के समाधान का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया। उधर भाकियू के दूसरे गुट ने मिल अफसरों को बंधक बनाकर थाने के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार दोपहर 11 बजे भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष गुड्डू प्रधान की अगुवाई में गांव पूठी नसीराबाद स्थित खुटैल फार्म हाउस पर एकत्रित हुए और डीएम ऑफिस के लिए पदयात्रा शुरू की। पदाधिकारियों ने स्याना जाते समय सीडीओ जसजीत कौर को घेर लिया और जमकर नारेबाजी की।

पदाधिकारियों के थाने के सामने से गुजरने पर इंस्पेक्टर ने उन्हें रोकने की कोशिश की। बाद में बुलंदशहर- औरंगाबाद- गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे स्थित पवसरा तिराहे पर किसानों ने जाम लगा दिया। गुड्डू प्रधान ने कहा कि स्याना की गन्ना समीति किसानों को पर्ची उपलब्ध न कराकर दलालों के माध्यम से गन्ना खरीदा जा रहा है।

किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा सूख रहा है। दलालों को गन्ना समिति किसानों को खुले आम 500 रुपये में पर्ची बेच रही है। जाम की सूचना पर एसडीएम सदर अरूण कुमार यादव, तहसीलदार, ट्रेनी सीओ आलोक कुमार सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।


उधर से गुजर रहे भाजपा सांसद डॉक्टर भोला सिंह को किसानों ने रोक लिया और अपने बीच बैठा लिया। सांसद ने कृषि राज्य मंत्री सुरेश राणा से डीसीओ की शिकायत की। मंत्री के डीसीओ को हटाने के आश्वासन पर किसान शांत हुए।
विज्ञापन


उधर भाकियू के मेरठ मंडलाध्यक्ष मांगेराम त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन यशवीर सिंह, जिलाध्यक्ष कैप्टन विशन सिंह सिरोही की अगुवाई में थाने के बाहर धरना दिया।  भाकियू के दोनों गुटों ने डीएम और डीसीओ को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान जिला प्रभारी चौधरी तेजवीर सिंह, राजकुमार शर्मा, योगेंद्र पाठक, अमरपाल प्रधान, शैलेंद्र आर्य, चौधरी प्रह्लाद सिंह, हरबीर सिंह, पवन लोधी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें