फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा और बसपा प्रत्याशी भिड़े एक-दूसरे पर हमले का आरोप

Fri, 02 Dec 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
डिबाई कोतवाली में शिकायत करते सपा प्रत्याशी। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
विधानसभा सीट से घोषित सपा प्रत्याशी हरीश लोधी और बसपा प्रत्याशी देवेंद्र भारद्वाज ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। दोनों एक अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


सपा नेता हरीश लोधी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मोहल्ला चौधरी खेल में जमील भाई के अंतिम संस्कार में शमिल होकर समर्थकाें के साथ भीमपुर दोराहे की ओर जा रहे थे। पीछे से बसपा प्रत्याशी देवेंद्र भारद्वाज भी अपने काफिले के साथ आ रहे थे।

बुलंदशहर स्टेट हाईवे पर भीमपुर दोराहे के पास देवेंद्र भारद्वाज के काफिले की गाड़ी ने हरीश लोधी के समर्थकों के वाहन में टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए। उस गाड़ी में जिला पंचायत सदस्य टीटू प्रधान, नगर अध्यक्ष संदीप चौहान व विधानसभा अध्यक्ष साहिद खां सवार थे।
विज्ञापन


तहरीर में आरोप लगाया है कि देवेंद्र भारद्वाज की गाड़ी में सवार सोनू भारद्वाज और शार्प शूटरों ने हरीश लोधी व उनके समर्थकों पर तलवार और पिस्टल तानकर जान से मारने की घमकी दी।
  उधर, बसपा प्रत्याशी देवेंद्र भारद्वाज ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि सपा प्रत्याशी हरीश लोधी ने फायरिंग कर उन पर और उनके समर्थकाें पर हमला किया है। उन्होंने दौलतपुर चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

सीओ प्रेमप्रकाश यादव ने बताया कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जाएगी। भिड़े दोनों वाहनों को भी चेक किया जाएगा। वहीं कोतवाली निरीक्षक कपेश्वर सागर ने बताया कि दोनों ओर से तहरीर मिली हैं। जांच की जा रही है।

डीएम-एसएसपी से मिले बसपा प्रत्याशी
 डिबाई में बसपा प्रत्याशी और सपा प्रत्याशी के बीच हुए विवाद के बाद बसपा प्रत्याशी देवेंद्र भारद्वाज अपने समर्थकों के साथ डीएम-एसएसपी के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने सपा प्रत्याशी पर फायरिंग करने का आरोप लगाया और सपा प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीएम-एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


घटना के दौरान गोली चलाए जाने का आरोप बिल्कुल गलत है। पुलिस को पूरे मामले की जांच कर मामले की तह तक जाना चाहिए। - दिनेश गुर्जर, जिलाध्यक्ष, सपा
प्रत्याशियों में विवाद का  पता चला है। मैं अभी-अभी जिला मुख्यालय पहुंचा हूं। बैठक के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। - सतीश सागर, जिलाध्यक्ष, बसपा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें