फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल साइट के सहारे फिजा बिगाड़ने की कोशिश

Thu, 02 Jun 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
फेसबुक पोस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिकारपुर निवासी गद्दी बिरादरी के युवक की हत्या के मामले को लेकर एक समुदाय के लोगों ने सोशल साइट पर कमेंट कर नगर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश की। मामले में भाजपा नगर अध्यक्ष ने कोतवाली पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शिकारपुर निवासी गद्दी बिरादरी के रिहान को कुछ दिन पूर्व पहासू अड्डा निवासी युवकों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। गंभीर हालत में रिहान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

मामले में पांच आरोपियों पर रिर्पोर्ट दर्ज की गई थी। इसको लेकर एक समुदाय के कुछ लोग सोशल साइट पर दूसरे समुदाय के खिलाफ कमेंट कर रहे हैं। इससे नगर की शांति व्यवस्था खराब होने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन


मामले में बृहस्पतिवार को भाजपा के नगर अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कोतवाली पुलिस से सोशल साइट पर अनर्गल कमेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि गलत बयानबाजी करने वाले युवकों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। शहर का माहौल किसी हाल में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें