चौकी क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने अपने साथियों संग ककोड़ थाना क्षेत्र निवासी बीबीए की छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को फोन कर उसे अगवा करने धमकी दी। छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी बीबीए में पढ़ती हैं। वह रोज सवारी की गाड़ियों से कॉलेज जाती है। 19 फरवरी को सिखेड़ा निवासी आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ छात्रा का पीछा किया। बकौल आरोपी, ‘तुमने बात हमारी नहीं मानी तो स्कूल से उठवा लूंगा’।
इसके बाद रात करीब 11 बजकर 51 मिनट पर आरोपी ने फोन कर छात्रा को धमकी दी। छात्रा ने जब फोन उठाना बंद कर दिया तो आरोपी ने अलग-अलग नंबरों से धमकी भरे मैसेज भेजने लगा। इस बात से घबराई छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि धमकी के बाद अनहोनी की आशंका से उनका परिवार दहशत में है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच की जा रही है।