फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों के डंक से मासूम की मौत

Fri, 24 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात  में मधुमक्खियों के हमले में घायल हुए एक मासूम की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मचा है। उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव झिलमिला गढ़ी निवासी राजेेश के खेत गांव के पास ही हैं। बृहस्पतिवार शाम को राजेेश परिजनों के साथ खेत पर गया था। उसका सात साल का बेटा विकास भी वहीं था। करीब सात बजे वे जंगल से लौट रहे थे। विकास परिजनों से थोड़ा पीछे था। गांव के पास ही मधुमक्खियों के झुंड ने विकास पर हमला बोल दिया। सैकड़ों मधुमक्खियां विकास को डंक मारने लगीं। मधुमक्खियों ने उसके परिजनों पर भी हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे गांववालों ने आग जलाकर व धुआं कर मधुमक्खियों को हटाया। परिजन विकास को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आए, जहां उसे मृत         घोषित कर दिया गया। विकास माता-पिता की इकलौती संतान था।           गांववालों का कहना है कि आजकल के मौसम में कुछ लोग मधुमक्खियों  के छत्ते को शहद निकालने के लिए नष्ट कर देते हैं। इससे गुस्साई मधुमक्खियां हमला कर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें