फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के विरोध पर मारा ब्लेड

Sat, 08 Oct 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भूड़ चौराहे के पास शुक्रवार रात दो बदमाशों ने रिक्शा चालक .को लूट लिया। विरोध करने पर चालक के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। पीड़ित ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


 मिली जानकारी के मुताबिक, धमैड़ा अड्डा निवासी दिलशाद (36) पुत्र अब्दुल अजीज रिक्शा चलाता है। दिलशाद के साथियों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे दिलशाद भूड़ चौराहे से काला आम चौराहे के लिए सवारी की तलाश में खड़ा था। तभी दो लोग आए और लूटपाट करने लगे।

विरोध करने पर ब्लेड से चेहरे पर वार कर भाग गए। दिलशाद लहूलुहान हालत में वहीं गिर गया। स्थानीय लोगों ने शुरुआत में उसे निजी अस्पताल में पहुंचाया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने चेहरे पर टांके लगाकर घर भेज दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें