फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बाल श्रमिक मुक्त कराए

Tue, 27 Dec 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
श्रम विभाग द्वारा मुक्त कराए गए मासूम। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
श्रम विभाग की टीम ने अभियान चलाकर छह बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। टीम की कार्रवाई से नगर में हड़कंप मचा रहा। मुक्त बाल श्रमिकों का मेडिकल कराने के बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी भेज दिया गया।
विज्ञापन


नगर में सहायक श्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट के साथ वरिष्ठ निरीक्षक अनुज वर्मा, नायब तहसीलदार विजय प्रकाश मिश्र की टीम ने अभियान के तहत कई स्थानों पर छापेमारी की। सबसे पहले नई मंडी स्थित एक दुकान पर काम कर रहे बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया।

इसके बाद शिकारपुर मार्ग पर मिष्ठान भंडार से दो तथा रोडवेज बस स्टैंड स्थित बाइक मिस्त्रियों की दुकान से तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। मुक्त बाल श्रमिकों का मेडिकल कराने के लिए बुलंदशहर भेज दिया गया। इसके बाद उन्हें चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें