बर्थडे पार्टी में दो पड़ोसी युवकों ने गृहस्वामी पर जानलेवा हमला कर दिया। गाली-गलौच के बाद फायरिंग की, फिर फरसे से सिर पर वार कर लहूलुहान कर दिया। घायल की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।
राधा नगर निवासी पीड़ित भरत कुमार पुत्र खेम चंद का कहना है कि आठ मई की रात उनके घर में बेटे के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। तभी पड़ोसी कमल उर्फ डब्बू और देवेंद्र उर्फ भोला आए और गाली-गलौच करने लगे।
विरोध करने पर आरोपियों ने फायर झोंक दिया। निशाना चूक गया तो फरसे से वार कर उनका सिर फोड़ दिया। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी भाग गए। उधर, नगर कोतवाल आरके सिंह का कहना है कि भरत कुमार की शिकायत पर कमल उर्फ डब्बू और देवेंद्र उर्फ भोला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कर ली गई है।