फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य को मारी गोली, हालत गंभीर

Sat, 02 Apr 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
का्रइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 हाइवे पर वाजिदपुर गांव के पास बाइक सवारों ने मीरपुर स्थित स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य को गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे ग्रेटर नोएडा रेफर कर दिया। गोली मारने का कारण स्कूल से निकाले गए एक शिक्षक से विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन



मीरपुर निवासी अश्वनी गुप्ता (45) नगर स्थित नवदुर्गे शक्ति मंदिर के पास मकान में रहते हैं। अश्वनी गुप्ता गांव स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रबंधन कमेटी के सदस्य भी हैं। शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह बाइक से स्कूल जा रहे थे। वाजिदपुर गांव के पास हाइवे पर बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें गोली मार दी।

गोली लगते ही अश्वनी गुप्ता बाइक समेत गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोग घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने आनन-फानन में अश्वनी गुप्ता को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उन्हें लिए ग्रेटर नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दो साल पूर्व स्कूल से कोई शिक्षक निकाला गया था। इसे लेकर उस शिक्षक से विवाद चल रहा था। आरोप है कि उसी शिक्षक ने अश्वनी गुप्ता को गोली मारी है। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


सीओ आरएल निरंजन ने बताया कि मौखिक रूप से पीड़ित पक्ष ने शिक्षक पर आरोप लगाया है। घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें