फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों के डर से कॉलेज नहीं जा पा रही बीए की छात्रा

Sat, 02 Apr 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
student - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मनचलों के छेड़खानी से तंग आकर बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की दलित युवती ने कॉलेज जाना ही छोड़ दिया। दबंग मनचले उससे रास्ते में छेड़खानी करते हैं और विरोध करने पर मारपीट भी करते हैं। मनचलों ने शनिवार को भी छात्रा को पीटा और अपहरण करने की धमकी दी।
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा शनिवार को परिजनों के साथ बहादुरगढ़ थाने पहुंची और सुरक्षा मांगी। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की दलित युवती बीए सेकेंड ईयर की छात्रा है। वह गांव के ही दबंग दो युवकों की छेड़खानी और धमकी से भयभीत है।

छात्रा शनिवार को परिजनों के साथ बहादुरगढ़ थाने में पहुंची और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। छात्रा की मानें तो कॉलेज जाने के दौरान रास्ते में गांव के ही दो दबंग युवक उससे छेड़खानी करते हैं।
विज्ञापन


दो माह पहले विरोध करने पर दबंगों ने छात्रा को पीटा था और कॉलेज जाने के दौरान उसे उठाकर ले जाने की धमकी दी थी। इससे भयभीत छात्रा दो सप्ताह से कॉलेज में भी नहीं जा पाई है। छात्रा का कहना है कि कई दिनों तक वह बीमारी का बहाना बनाती रही, लेकिन आखिरकार परिजनों के दबाव पर हकीकत बतानी पड़ी।

इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। दो आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। जिसमें सच्चाई सामने आने पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

लड़की ने छेड़छाड़ और कॉलेज न जा पाने की शिकायत की है तो गंभीर मामला है। बहादुरगढ़ थाने से पता कर जांच करवाई जाएगी। मनचलों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगी। - डीएसपी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें