फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के बाहर से छात्रा अगवा

Sat, 25 Mar 2017 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन

विज्ञापन
कार सवार युवक ने स्कूल के बाहर से छात्रा को अगवा कर बंधक बना लिया। छात्रा ने मोबाइल पर मैसेज भेजकर परिवार के लोगों को       इसकी जानकारी दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी नगर के एक कालेज में बीए फाइनल की छात्रा है। 17 फरवरी को वह कॉलेज आई थी। उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। रिश्तेदारी व अन्य स्थानों पर तलाशने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा।
विज्ञापन


22 मार्च को उसने मोबाइल पर मैसेज करके जानकारी दी है कि 17 फरवरी को उसे कालेज के बाहर से बागपत के एक गांव निवासी सचिन उर्फ टिंकू पुत्र जगदीश ने अगवा कर लिया था। सचिन ने अपने भाई अमित उर्फ बोबी के साथ मिलकर उसे मेरठ के एक गांव में बंधक बना रखा है। दोनों भाई उसके साथ अभद्रता करते है।

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते है। छात्रा से मैसेज के माध्यम से जान का खतरा बताते हुए परिजनों से अपहरणकर्ताओं के चंगुल से जल्द रिहा कराने की गुहार लगाई। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर दोनों भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी और दो महिलाएं लापता
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला से किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। किशोरी को पड़ोस की ही एक युवती बहला-फुसलाकर ले गई। किशोरी के चाचा ने एक युवती समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना गजरौला क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि उसका भाई नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में रहता है।

18 मार्च को दोपहर में पड़ोस की ही एक युवती उसके घर आई। वह 14 वर्षीय भतीजी को अपने घर बुलाकर ले गई। लेकिन इसके बाद वह नहीं लौटी। भतीजी के बारे में जब युवती के घर जाकर पता किया तो आरोपियों ने मारपीट कर भगा दिया। साथ ही आरोपियों ने भतीजी को तलाश करने पर जान से मारने की धमकी दी।

नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। दूसरी ओर सिकंदराबाद निवासी युवक ने बताया कि वह विद्युत विभाग में संविदा कर्मी है। दो दिन पूर्व उसकी पत्नी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। उसे शक है कि मोहल्ले का युवक उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।

पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।  इसके अलावा  नगर के सराय झाझन निवासी अंकित गर्ग पुत्र स्वर्गीय बालकिशन गर्ग ने बताया कि 16 मार्च को उसकी माता विनोता गर्ग (52वर्ष)बिन बताए घर से कहीं चली गई। काफी तलाशने पर भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। अंकित ने गुमशुदगी की तहरीर देकर मां की बरामदगी की मांग की है।

प्रेमी के साथ थाने पहुंची युवती
 थाना क्षेत्र निवासी एक युवती शुक्रवार को प्रेमी के साथ थाने पहुंची। युवती ने अपने को बालिग बताते हुए पुलिस से प्रेमी के साथ रहने को कही। इसपर पुलिस ने युवती का कोर्ट में बयान कर उसे प्रेमी के साथ जाने दिया।  पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी विवाहित पुत्री की करीब दो सप्ताह पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पिता के अनुसार उसकी पुत्री अचानक घर से लापता हो गई। पुलिस ने बताया कि उक्त युवती अपने प्रेमी के साथ गुलावठी थाने पहुंच कर बताया कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी तथा प्रेमी के साथ रहेगी। पुलिस ने किशोरी की मेडिकल जांच कराई तथा कोर्ट में बयान कराए। उसके बाद पुलिस ने युवती को प्रेमी के साथ जाने दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें