कस्बा स्थित रामलीला मैदान के समीप स्थित सराफ के घर लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट बुलाकर मौका-ए-वारदात से साक्ष्य जुटाए।
एसओ पहासू कौशलेंद्र यादव ने बताया कि कस्बा स्थित रामलीला मैदान के समीप शिवमंदिर के नजदीक सराफ जगदीश वर्मा के घर में शुक्रवार को भिखारी बनकर घुसे बदमाशों ने पत्नी रीता और तीन साल की मासूम छवि को गनप्ंवाइट पर लेकर हजारों की नकदी समेत लाखों के जेवरात लूट लिए थे।
जगदीश वर्मा के पुत्र कुलदीप की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूटपाट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। एसओ ने बताया कि घटना के पीछे कुछ करीबी लोगों के होने की आशंका है।
प्रधान के घर डकैती में हाथ खाली
नरौरा(ब्यूरो)। क्षेत्र के कस्बानुमा ग्राम बेलौन के ग्राम प्रधान के घर पड़ी डकैती के दो दिन बाद भी पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है। हालांकि पुलिस की दो टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
ग्राम बेलौन के ग्राम प्रधान भगवान सिंह के घर में 3 नवंबर की रात में करीब दो बजे छत के रास्ते घुसे बदमाशों ने उनके डेढ़ माह के पोते रोहित को कब्जे में लेकर लूटपाट की। बदमाशों ने प्रधान के पुत्र प्रदीप के साथ मारपीट की। लाठी, डंडे, फरसे व असलहों से लैस बदमाश घर से लगभग एक लाख की नगदी व जेवरात लूट ले गए।
सीओ डिबाई प्रेमप्रकाश यादव ने बताया कि घटना के खुलाशे को क्रांइम ब्रांच टीम एवं नरौरा थाना पुलिस लगी हुई है।