फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले बच्चे, दरिंदो को दिलाओ फांसी

Wed, 03 Aug 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाइवे में मां-बेटी के साथ हुई गैंगरेप की घटना को लेकर आमजन का आक्रोश अब बाहर आने लगा है। मंगलवार को महिलाएं, बच्चे और सामाजिक संगठन के लोग सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन कर गैंगरेप के आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग उठाई। संतोष इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने दुखद और शर्मनाक बताया।
विज्ञापन


उन्होंने स्कूल में प्रदर्शन करते हुए डीएम और एसएसपी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को सजा दिलाने की मांग की। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कहा कि पुलिस प्रशासन ऐसी कड़ी कार्रवाई करे कि दुबारा ऐसी घटना की पुनरावृत्ति अपराधी न कर सकें। विद्यार्थियों ने दोनों पीड़ित मां-बेटी और उनके परिवार को साहस प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना भी की।

स्याना में  बैठक कर जाट सभा के अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने कहा कि सरकार इस प्रकार की पुनरावृत्ति न होने के लिए कड़े इंतजाम करे। भारत सिंह मलिक, श्यौदान सिंह, अनार चौधरी, डा. रनवीर सिंह, शरद चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं राजपूत सभा की मासिक बैठक में भी इस घटना को प्रदेश सरकार की असफलता का परिणाम बताया।
विज्ञापन


अध्यक्ष मलखान चौहान, मीडिया प्रभारी कांति चौहान, राजपाल सिंह, डा. नौराज सिंह, सोमवीर सिंह आदि ने भी निंदा की।  खुर्जा में भारतीय बुद्धिजीवी संघ ने की एक बैठक मंगलवार को किशन घाट रोड पर आयोजित हुई। बैठक में बुंलदशहर में हुई गैंगरेप की घटना को इंसानियत के लिए कंलक बताया।

उन्होंने राजनीतिक दलों के नेताओं से इस मुद्दे पर सियासत नहीं करने की अपील करते हुए माननीय अदालत से सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पीड़ित परिवार को शासन से मदद दिलाने की भी मांग की। मुनीश कौशिक, के के गुप्ता, होराम शर्मा, बीडी अवस्थी, सीजी शर्मा मौजूद रहे।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस, फूंका सरकार का पुतला
बुलंदशहर(ब्यूरो)। एनएच-91 पर मां-बेटी के साथ गैंगरेप की वारदात के विरोध में भाजयूमो कार्यकर्ता मंगलवार को सड़कों पर उतर गए। जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने कालाआम चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश सरकार को विफल बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर बैठक के बाद भाजयुमो कार्यकर्ता जुलूस निकालते हुए कालाआम पहुंचे। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार गुंडा और बदमाशों को संरक्षण दे रही है। भाजयुमो महामंत्री सचिन त्यागी, नीरज सोलंकी, सोनू लोधी, पुष्पेन्द्र सिंह, मुकेश शर्मा, श्यामलाल जाटव, दिनेश कुमार धन्नु, सुनील शर्मा आदि रहे।

उधर जिला पंचायत सदस्य अखिल कुमार के नेतृत्व में लोगों ने आरोपियों का पुतला फूंका। महेश लोधी, रजत, प्रशांत, सौरभ, चेतन लोधी आदि रहे। अर्जुन कुमार जैन की अध्यक्षता में हिंदू क्रांति सेना के कार्यकताओं ने भी सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप  कार्रवाई की मांग की है।

वहीं स्याना में भाजपा की नगर इकाई ने बैठक की व प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की मांग की। नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश लोधी, सुखदेव सिंह, संजय त्यागी, देवदत्त त्यागी, राजेश लोधी, महेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

सिकंदराबाद में भाजपा और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने विधायक विमला सोलंकी के नेतृत्व में दनकौर तिराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान पिंकी बोहरा, मोहन, लक्ष्मी राज सिंह, ऊषा बंसल, निधि गर्ग, मोहित अग्रवाल, बाल मुकंदसेन, सुधा रानी मौजूद रहे।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें