फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के फार्म हाउस पर डाका

Tue, 18 Oct 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
लूट के बाद जांच करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
भाजपा नेता के फार्म हाउस पर आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद डकैतों ने धावा बोल दिया। चौकीदार को बंधक बनाकर कीमती सामान लूट लिया। हालांकि कोतवाली देहात में लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जहरा में भाजपा नेता महेश लोधी का फार्म हाउस है। चौकीदार के अनुसार, सोमवार रात फार्म हाउस पर हथियारबंद करीब आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने धावा बोल दिया। चौकीदार को बंधक बनाकर फार्म हाउस में रखा जेनरेटर, इन्वर्टर, बैट्रा, मोबाइल और चौकीदार से नगदी लूट ली।

बदमाश चौकीदार को बंधक बनाकर फार्म हाउस में ही डाल गए। सुबह अन्य कर्मियों के फार्म हाउस पर पहुंचने के बाद घटना की जानकारी हो सकी। कोतवाली देहात पुलिस ने भाजपा नेता महेश लोधी की तहरीर पर लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का दावा है कि यह डकैती नहीं बल्कि लूट है।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा आरोपी बदमाशों की संख्या महज तीन बताई जा रही है, जबकि चौकीदार ने बदमाशों की संख्या आधा दर्जन से अधिक होने का दावा किया है। कोतवाली देहात प्रभारी अंबरेश कुमार बधेल का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कलेक्शन एजेंट से तमंचे के बल पर कैश लूटा
थाना क्षेत्र के गांव मोरजपुर के पास पुठरी मार्ग पर मंगलवार दिनदहाड़े एक कलेक्शन एजेंट से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर 11,500 रुपये लूट लिए।  लूट का शिकार हुए विनोद पुत्र मान सिंह ने बताया कि वह भीमपुर दोहारा स्थित एक लोन देने वाली कंपनी में कलेक्शन एजेंट है।

वह मंगलवार को मोरजपुर क्षेत्र में समिति के सदस्यों से रुपयों का कलेक्टशन करने गया था। लौटते वक्त पुठरी मार्ग पर बाइक सवार दो लोगों ने तमंचे के बल पर  रोका और 11,500 रुपये लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट की ।

दो युवकों से बाइक-कैश लूटा
अरनिया थाना क्षेत्र के गांव रुकनपुर के पास बदमाशों ने इलेक्ट्रिक मैकेनिक दो युवकों से बाइक, नगदी और मोबाइल लूट लिया। बिहार स्थित कटिहार निवासी सोनू और कुलदीप दूध आदि के प्लांट पर इलेक्ट्रिक मैकेनिक का काम करते हैं।

मंगलवार सुबह वह बाइक से कानपुर जा रहे थे। इसी दौरान रुकनपुर गांव के पास दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने सोनू और कुलदीप से 9 हजार रुपये नगद, मोबाइल और उनकी बाइक लूट ली। विरोध करने पर  मारपीट भी की। पीड़ित ने थाने में लूट के बारे में तहरीर दी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें