फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी गिरोह ने अधेड़ को लूटा

Wed, 02 Nov 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
लूट - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
जहरखुरानी गिरोह ने एक अधेड़ को बेहोश कर लूट लिया। लूट के बाद बदमाश सिकंदरपुर स्टेशन के पास उसको छोड़कर भाग गए। होश में आने पर पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। अलीगढ़ के गभाना निवासी ऋषिपाल सिंह मंगलवार शाम दिल्ली से ट्रेन से घर आ रहा था।
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक दो लोग उसके साथ बैठे थे और एक ने  उसे रुमाल सुंघा दिया। उसके बाद उसने खुद को सिकंदरपुर स्टेशन के पास पड़ा पाया। पीड़ित ने बताया कि उसके पास से पांच हजार रुपये और कपड़े गायब है।

 महिला के कुंडल लूटे
बीबीनगर-स्याना मार्ग पर महिला टीको देवी गोबर लेकर जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने  महिला के कान फाड़कर कुंड़ल लूट लिए। बदमाश लूट के बाद बंबे की पटरी से जंगल के रास्ते फरार हो गए।
विज्ञापन


शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क्षेत्र की कांबिंग की लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें