कोतवाली क्षेत्र स्थित दनकौर रोड पर साइड नहीं देने पर शराब के नशे में धुत कार सवार युवकों ने अन्य कार चालक की पिटाई कर दी। आरोपियों ने पीड़ित की गाड़ी के शीशे भी तोड़ डाले। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि दो आरोपी भागने में कामयाब हो गए हैं।
ग्रेटर नोएडा एनआरआई सिटी निवासी राजकुमार शुक्रवार को किसी काम से सिकंदराबाद गए थे। साइड देने को लेकर कार सवार युवकों से विवाद हो गया। उस समय राहगीरों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को भेज दिया। लेकिन राजकुमार जैसे ही दनकौर रोड स्थित गढ़ी मार्ग पर आकर रुके।
तभी कार सवार चार युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो युवकों को पकड़ लिया। पीड़ित ने आरोपी जोगेंद्र पुत्र रमेश, वीरू सिंह पुत्र बनी सिंह समेत दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है।