फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों समेत कस्टडी से भाग चुका है रिजवान

Sun, 21 Aug 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /खुर्जा
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हथियारों की तस्करी का मास्टर माइंड रिजवान अंसारी 2013 में खुर्जा  पुलिस की कस्टडी से भी भाग चुका है। उसकी क्रिमिनल हिस्ट्रीशीट में कई संगीन मामले दर्ज है। हालांकि, पुलिस रिजवान की अभी पूरी कुंडली खंगालने में जुटी है। खुर्जा कोतवाली में फिलहाल तीन केस इसके खिलाफ दर्ज हैं।
विज्ञापन


रिजवान इससे पूर्व जका नामक युवक की हत्या के आरोप में नामजद होने के बाद आरोप मुक्त हो चुका है। पुलिस ने बताया कि सराय शेखआलम निवासी जरीफ अंसारी के पुत्र रिहान, कुर्बान और रिजवान पर खुर्जा कोतवाली में कई केस दर्ज हैं।

रिजवान पर नगर निवासी युवक जका की हत्या के प्रयास जैसे संगीन मुकदमे में नामजदगी थी। हालांकि जका नामक युवक की हत्या कोशिश के मामले में रिजवान बरी हो चुका था। इसके अलावा तीनों भाइयों पर पुलिस कस्टडी से फरार होने का मामला भी दर्ज है।
विज्ञापन


इसके अलावा नगर निवासी एक पॉटरी व्यवसायी की पॉटरी पर रिजवान ने कब्जा जमाया था। पुलिस सूत्रों की माने तो जिले के कई थाने में रिजवान समेत दोनों भाइयों पर कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस विवेचना में जुटी है। सीओ विजयप्रकाश सिंह ने बताया कि रिजवान और उसके भाइयों के दर्ज हुए मुकदमों की जानकारी जुटाई जा रही है।

मंत्री से लेकर अफसरों तक थी रिजवान की पहुंच
नेपाल बार्डर के रास्ते पाकिस्तान से लाए गए हथियारों की खेप के साथ गिरफ्तार हुए खुर्जा निवासी कुर्बान और रेहान के मास्टर माइंड भाई रिजवान की सूबे के कद्दावर मंत्रियों से लेकर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के बीच गहरी पैठ थी।

उनके साथ फोटो खिंचवाकर वह लोगों और अफसरों में अपना रौब बनाए रखता था। ऐसे कई वायरल हुए फोटो इस बात की गवाही दे रहे हैं। यहां तक की सूबे के सबसे कद्दावर नेता और काबीना मंत्री के कार्यक्रम में उनके साथ हर समय खड़े रहने की तस्वीर काफी चर्चा में है। यही वजह रही कि पुलिस अब तक उस पर हाथ नहीं डाल सकी।

हथियारों की तस्करी का मास्टर माइंड रिजवान अंसारी पिछले 15 साल से अपने धंधे को बेखौफ अंजाम दे रहा था और कभी पकड़ा नहीं गया। इसके पीछे मुख्य कारण यह रहा कि डीएम, एसएसपी और अन्य अधिकारियों के साथ वह संबंध बनाने में माहिर था।

खुद को पत्रकार बताते हुए वह अधिकारियों के साथ समय बिताता था। स्थानीय लोगों की माने तो अक्सर ही वह डीएम, एसएसपी कार्यालय में दिख जाता था। खास बात यह है कि प्रदेश के कद्दावर कबीना मंत्री के साथ कार्यक्रम में भी शामिल होने की उसकी तस्वीर वायरल हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें