फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपंजीकृत पशु चिकित्सक ने लगाया गलत इंजेक्शन, मौत

Fri, 27 May 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
इंजेक्‍शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पशुओं के अलावा लोगों का भी इलाज कर रहे अपंजीकृत चिकित्सक के गलत इंजेक्शन लगाने से एक युवक की बेसमय मौत हो गई। परिजनों के हंगामे के बाद आरोपी भाग गया। चोला चौकी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


फतेहपुर जादों गांव निवासी प्रमोद उर्फ कलुआ (30) पुत्र मेघराज के पेट में बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे अचानक दर्द होने लगा। गांव के ही दो युवक उसे बाइक से चोला रेलवे स्टेशन पर स्थित गौतम क्लीनिक के नाम से एक अपंजीकृत चिकित्सक के यहां ले आए।

अपंजीकृत चिकित्सक कन्हैयालाल गौतम ने प्रमोद को दो इंजेक्शन लगाए, इसके बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई। घबराहट और बैचेनी बढ़ने पर अपंजीकृत चिकित्सक ने प्रमोद को ड्रिप चढ़ा दी। ड्रिप लगाते ही युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद चिकित्सक ने परिजनों को उसकी मौत न बताकर दूसरे डॉक्टर के यहां भेज दिया, जहां प्रमोद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस बी आरोपी अपंजीकृत चिकित्सक भाग गया। इसके बाद परिजनों ने उसके क्लीनिक पर हंगामा शुरू कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चोला चौकी पुलिस ने प्रमोद के पिता की तहरीर पर आरोपी अपंजीकृत चिकित्सक कन्हैयालाल गौतम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

स्वास्थ्य विभाग से नहीं था रजिस्टर्ड
चोला क्षेत्र के लोगों ने बताया कि अपंजीकृत चिकित्सक कन्हैयालाल गौतम पशु और इंसान दोनों का इलाज करता था लेकिन उसके पास कोई डिग्री नहीं थी। इसके अलावा उसने स्वास्थ्य विभाग में रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया था।  इसके बावजूद उस पर अफसरों की पूरी कृपा दृष्टि बनी रही।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें