फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्गों से भरा मिनी ट्रक पलटा, लोगों ने मचाई लूट

Fri, 02 Dec 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
ट्रक
विज्ञापन
जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव कलंदर गढ़ी के पास मुर्गों से भरा मिनी ट्रक कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके नीचे दबने से काफी मुर्गों की मौत हो गई। जो बचे उनको ग्रामीण लेकर भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को वहां से भगाया।
विज्ञापन


जंक्शन निवासी सोनू  शुक्रवार तड़के मिनी ट्रक में मुर्गा लादकर सिकंदराबाद जा रहा था। शाहपुर के पास तेजरफ्तार से जा रही मैटाडोर कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पलट गई। हादसे में कई मुर्गे मैटाडोर के नीचे दबकर मर गए। वहीं ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाते हुए पहुंच गए और मुर्गा पकड़कर भागने लगे।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को वहां से भगाया। उसके बाद बचे हुए मुर्गों को दूसरे वाहन में लादकर उसको रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें