कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय लड़की से गांव के युवक ने रेप किया और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। भयभीत लड़की ने अपने परिजनों को जानकारी दी। जिस पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
मंगलवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे क्षेत्र के एक गांव में लड़की पड़ोसी के घर से कैंची लेने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव के युवक सोनू पुत्र चंद्रपाल ने उसे घर में खींच लिया और कमरे में बंद कर रेप किया।
आरोप है कि युवक ने उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया व लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया है।
कोर्ट के आदेश पर रेप की रिपोर्ट दर्ज
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने सात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म तथा मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने युवती की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित युवती के अनुसार गांव के एक शादीशुदा व्यक्ति ने अपनी शादी की बात छिपाकर फर्जी निकाहनामे के कागजात तैयार कर उससे निकाह कर लिया।
युवती का आरोप है कि वह किराये के मकान में रहने लगा तथा उसकी अनुपस्थिति में उसके रिश्तेदार एवं खाने की चीज में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करते रहे। नामजद आरोपियों में ग्राम चिड़ावक, औरंगाबाद, पीपलीखेड़ा, श्यामनगर के लोग शामिल हैं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बहला फुसलाकर पत्नी को भगाने का आरोप
मजदूर ने एक महिला और पुरुष पर पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। गांव निवासी युवक ने बताया कि वह अपने चार बच्चों और पत्नी के साथ रहता है। मजदूरी करता है। आरोप है कि गांव मोहम्मदपुर हापुड़ निवासी एक महिला और पुरुष उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर ले गए। पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पति पर पुत्री को बेचने का आरोप
थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर उसकी नाबालिग पुत्री को बेचने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उससे शादी की थी। उसकी पहली पत्नी की पुत्री को उसके पति ने बेच दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। थानाध्यक्ष हरेराम सिंह का कहना है कि महिला से पूरे प्रकरण की जानकारी की जा रही है।