फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रईस को रिमांड पर लेने से पहले ताबड़तोड़ छापेमारी

Fri, 05 Aug 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईवे की हैवानियत के आरोपियों की पहचान और तलाश में उलझी पुलिस रईस को रिमांड पर लेने से पहले उसके गैंग के सदस्यों की धरपकड़ में जुट गई है। साथ ही उसकी नजर लोकल गिरोहों पर भी हैं। बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार को दिनभर पुलिस ने खुर्जा और गुलावठी में ताबड़तोड़ दबिशें दीं। पुलिस ने हाईवे किनारे ढाबों पर भी छापे मारे।
विज्ञापन


इस दौरान कई लोग हिरासत में लिए गए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।  29 जुलाई को एनएच-91 पर गैंगरेप के बाद बावरियों के गिरोह में उलझी पुलिस की रडार पर अब पूरी तरह रईस गैंग है। हालांकि बावरियों की भूमिका की भी जांच चल रही है, लेकिन सारा फोकस खुर्जा-गुलावठी में है।

एक तरफ पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार रईस समेत तीन आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही हैं वहीं रईस गैंग के आरोपियों को चिह्नित कर पुलिस ने खुर्जा और गुलावठी में कई स्थानों पर छापे मारे और कई लोगों को हिरासत में लिया गया। अभी तक पकड़े गए कुछ संदिग्धों ने पूछताछ में आरोपियों की लोकेशन की भी जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन


पूछताछ में यह भी सामने आया है कि गैंगरेप के बाद कर हैवान रईस के लोडर (वाहन) से ही भागे थे। बृहस्पतिवार रात सीओ खुर्जा विजय प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हाईवे के किनारे नेहरूपुर चुंगी, अलीगढ़ चुंगी, पहासू अड्डा, मीरपुर तिराहा के कई ढाबों पर छापेमारी की। यहां से कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

समाचार लिखे जाने तक कुछ संदिग्ध छोड़े गए हैं, जबकि करीब पांच से सात संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इन दिनों आरोपी रईस के दोस्त और परिचितों की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि इस वारदात में गांव सुतारी निवासी रईस का एक खास दोस्त भी शामिल है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
फरार आरोपियों की तलाश
में जुटीं  10 टीमें
बुलंदशहर। हाईवे पर मां-बेटी से हुए गैंगरेप के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस की दस टीमें लगाई गईं हैं।  एसएसपी अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि आईजी मेरठ जोन, एसटीएफ, एसओजी नोएडा, एसओजी गाजियाबाद और बुलंदशहर की तीन टीमों समेत पहले से सात टीमें लगी हुई हैं। इसके अलावा ऑपरेशन में तीन टीमें और शामिल की हैं।

बावरियाओं के ठिकानों पर दबिश जारी
बुलंदशहर। हाईवे-91 गैंगरेप के बाद पुलिस की कुछ टीमें अभी भी बावरियाओं के ठिकानों पर छापेमारी करने में जुटी हैं। हालांकि पुलिस गुलावठी के बावरिया की खास प्रजाती छल्ला गैंग (छमार) पर नजर रखे हुए है। उ बताया जा रहा है कि सलीम को किसी खास जगह पर रखा गया है, लेकिन पुलिस गैंगरेप के मामले में उससे कुछ उगलवा नहीं सकी है।

सूत्रों का कहना है कि एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने सलीम को राजस्थान के किसी इलाके से उठाया था। हालांकि इसकी पुष्टि कोई अधिकारी नहीं कर रहा है।

आरोपियों के नहीं भेजे गए सैंपल
हाईवे पर हैवानियत में गिरफ्तार रईस, जबर सिंह और शाबिज से पुलिस ने नाखून, बाल और ब्लड का नमूना नहीं जुटाया है। सामान्य मेडिकल कराकर पुलिस ने तीनों दरिंदों को जेल भेज दिया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने गैंगरेप का शिकार मां और नाबालिग बेटी के नाखून, बाल और ब्लड का सैंपल प्रयोगशाला भेज दिया है।

एसएसपी अनीस अहमद अंसारी के मुताबिक पीड़ित पक्ष से सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। जेल में बंद आरोपियों को जल्द ही पीसीआर के लिए तलब किया जाएगा। इसी दौरान नाखून, बाल और ब्लड का नमूना भर लिया जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें