फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी दलों ने निकाले जुलूस, जगह-जगह कैंडल मार्च

Fri, 05 Aug 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
।हाईवे पर हुए मां-बेटी के साथ गैंगरेप की घटना के बाद जनता में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से नाखुश और गैंगरेप के विरोध में बृहस्पतिवार को जगह-जगह कैंडल मार्च, जुलूस निकालने के साथ जमकर नारेबाजी की। उधर, भाजपा, कांग्रेस और बजरंग दल आदि के कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन


 अनूपशहर में भाजपा नगराध्यक्ष सीपी सिंह के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। बीजेपी पूर्व विधायक प्रत्याशी उमेशचंद शर्मा, अभय गर्ग, प्रमोद गर्ग, टेकचंद सैनी, मनोज गर्ग, अफजल गाजी आदि रहे। जहांगीराबाद में भाजपा व व्यापार मंडल ने मुख्य बाजार में कैंडल मार्च और जुलूस निकाला। 

पूर्व विधायक होशियार सिंह, रामपाल लोधी, संजय कंसल, संजय वर्मा, मुकुल वार्ष्णेय, राजकुमार गर्ग, अकरम खान, अंकुर गुप्ता आदि शामिल रहे। औरंगाबाद में  लखावटी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने केबिनेट मंत्री आजम खां का पुतला फूंका। 
विज्ञापन


भाजपा लखावटी मंडल के उपाध्यक्ष गौरव ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने  जुलूस निकालक आजम खां के पुतले को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन में विनय ठाकुर,  अनिल चौधरी, अरविंद सिंह, सोनू चौहान, भोले सिंह आदि मौजूद रहे।

स्याना में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुगरासी चौराहे पर प्रदर्शन किया।  जिला संयोजक योगेशराज ,शिवकुमार राजपूत, दीपक, राहुल, कपिल, नंदकिशोर, राजेश, दिनेश, रतनपाल, प्रिंस, गणेश शर्मा मौजूद रहे। बीबीनगर में  कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी ने कहा कि बुलंदशहर में मां बेटी के साथ हुई दरिंदगी की घटना र्दुभाग्यपूर्ण है।

आर्य समाज मंदिर में  पूर्व आईएएस देवीदयाल ,  वरिष्ठ काग्रेंसी नेता प्रकाश चंद शर्मा, नगराध्यक्ष मा0 ज्ञानप्रकाश शर्मा, महेश शास्त्री, नाफे अंसारी, आदेश मुदगल, अरूण गोविल, छिददा खां और लखपत शर्मा शामिल रहे। शिकारपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। तहसीलदार को  ज्ञापन सौंपा। बीरेंद्र गर्ग, दिनेश पंडित, चनद्रहास शर्मा, रफीक अहमद, शिवकुमार शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें