फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी संजीव तक पहुंची पुलिस

Mon, 11 Apr 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराबाद
विज्ञापन
पुलिस आरोपी संजीव तक पहुंचने का दावा कर रही है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेप में असफल होने पर जिंदा जलाकर युवती की हत्या करने के मामले में पुलिस आरोपी संजीव तक पहुंचने का दावा कर रही है। इंस्पेक्टर जितेंद्र का कहना है कि आरोपी संजीव को इलाज के लिए फिलहाल परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार रात सिकंदराबाद क्षेत्र में बहन के यहां रह रही युवती के साथ उसके ममेरे भाई ने रेप के में विफल रहने पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। पीड़िता की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

कमरा बंद होने के चलते आरोपी संजीव भी बुरी तरह झुलस गया था। पीड़िता की बड़ी बहन ने संजीव के खिलाफ रेप की कोशिश और जिंदा जलाकर हत्या करने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। शनिवार दोपहर संजीव जिला अस्पताल से फरार हो गया था।
विज्ञापन


उसकी फरारी के बाद सिकंदराबाद पुलिस की नाकामी उजागर हो रही थी। इंस्पेक्टर सिकंदराबाद जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी संजीव पुलिस की नजर में है। संजीव 25 फीसदी झुलस चुका था। इलाज के लिए उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया है। संजीव का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

संजीव ने अकेले  की वारदात
कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि संजीव ने अकेले ही इस वारदात को अंजाम दिया है। संजीव के साथ किसी और की संलिप्ता सामने अब तक नहीं आई है।

मोबाइल पर घंटों दोनों की होती थी बात
आरोपी संजीव से युवती की मोबाइल पर घंटों बात होती थी। यह खुलासा पुलिस ने युवती और आरोपी संजीव के मोबाइल की सीडीआर की जांच के बाद खुलासा किया है। इंस्पेक्टर सिकंदराबाद जितेंद्र कुमार ने बताया कि सीडीआर निकालने के बाद पुलिस अब प्रेम-प्रसंग के बिंदु पर भी जांच कर रही है।

किशोरी से छेड़छाड़ पर दो पक्ष भिड़े
श्यौरामपुर गांव में रविवार रात डेयरी से दूध लेकर लौट रही किशोरी के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दो युवकों को नामजद कराया है। वहीं दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट कर तीन लोगों को घायल करने के आरोप में पांच को नामजद कराया है।

किशोरी पक्ष का कहना है कि किशोरी दूध लेकर लौट रही थी। इसी बीच नामजद आरोपियों ने उसे बदनीयती से छेड़छाड़ कर दी। किशोरी की चीख सुनकर परिजन दौड़े तो आरोपी भाग गए। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि उनका बेटा मनोज डेयरी पर दूध देने गया था।

तभी किशोरी पक्ष ने पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट की। इसमें महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों का मेडिकल कराया है। प्रभारी निरीक्षक उदयवीरसिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज  कर लिया गया है।

छेड़छाड़- मारपीट दो नामजद सहित तीन पर रिपोर्ट
अड़ौली गांव में खेत पर जा रही युवती से गांव के दूसरे समुदाय के युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर मारपीट की। परिजनों ने दो युवकों को नामजद कराकर तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम उनकी बेटी खेत पर जा रही थी। तभी गांव के सुलतान पुत्र महमूद, जिशान पुत्र इरशाद और एक अज्ञात युवक ने अश्लील कमेंट पास किए। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे गाली-गलौंच कर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।

इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता से मारपीट कर दी। शोर सुनकर परिजन पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव हो गया। पुलिस ने छेड़छाड़ और एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी हिमांशु गौरव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें