फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप सीज, 33 बोटे सागौन के बरामद

Mon, 11 Apr 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-ममरी।
विज्ञापन
पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वनरेंज मोहम्मदी महेशपुर के वनकर्मियों ने कंपार्ट नंबर 12 के जंगल से रात में पिकअप पकड़ी। पिकअप में लोड और मौके पर पड़ी 33 बोटे सागौन की लकड़ी बरामद की गई। साथ ही नौ लोगों के नामजद विभागीय केस काट दिया है। लकड़कट्टे पिकअप मौके पर छोड़ भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी एचएस यादव ने बताया कि बीती रात मुखबिर की सूचना पर सागौन के तीन पेड़ काटने की सूचना मिली। उन्होंने फारेस्ट रमेश मिश्रा, ओपी वर्मा, रामप्रकाश जायसवाल, वनरक्षक अजीत सिंह आदि को साथ लेकर मौके पर दबिश दी। लकड़ी माफिया फायरिंग करते हुए लकड़ी लोड पिकअप यूपी 21टी/3163 मौके पर छोड़ जंगल में फरार हो गए। 14 बोटा लकड़ी पिकअप में लोड थी, बाकी बोटा मौके पर पड़े मिले। उन्होंने बरामद लकड़ी और पिकअप कब्जे में लेकर पिकअप को सीज कर दिया है। साथ ही नौ के नामजद तथा पांच अज्ञात के खिलाफ धारा 26/41-42 के तहत विभागीय केस काटकर तलाश शुरू कर दी है। पिकअप थाना फरधान क्षेत्र की बतायी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें