अवैध खनन पर शिकंजे को लेकर एएसपी बद्दी गौरव शर्मा के तबादले की चर्चा भी जोरों पर है।
- फोटो : demo pic
शातिर अपराधियों के बारे में जानकारी देने के नाम पर पुलिस अधिकारियों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले को पुलिस ने चेकिंग के दौरान धर दबोचा। आरोपी ने कई पुलिस अधिकारियों से मोटी रकम की ठगी करना कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम जैनपुर कोतवाली देहात निवासी आशीष शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा शातिर अपराधी की जानकारी देने के नाम पर उनसे रुपये ले गया था। काफी दिनों तक वह उन्हें गुमराह करता रहा। बाद में मोबाइल नंबर भी बदल दिया। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने आशीष की तलाश शुरू कर दी।
जितेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान उन्होंने दनकौर तिराहे से आशीष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आशीष ने बताया कि उसने इंस्पेक्टर जेवर, खुर्जा, चौकी इंजार्च औद्योगिक क्षेत्र, मेरठ में इंस्पेक्टर खरखौदा, बिजनौर के पुलिस अधिकारियों समेत दर्जन भर पुलिस अधिकारियों से शातिर बदमाशों की सूचना देने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की है।
उन्होंने बताया कि आशीष फोन पर आईजी का पीआरओ बनकर पुलिस कर्मियों व अन्य लोगों पर रोब गालिब भी करता था। पुलिस ने आशीष को ठगी के आरोप में जेल भेज दिया।