पड़ौकियान मोहल्ला में मकान के विवाद को लेकर दो पक्षों में गोली चलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो-दो लोगों के अलावा फायरिंग करने वाले आरोपी को पकड़ लिया।
इसी बीच मौके पर पहुंचे सपा नेता ने एक आरोपी को पुलिस के हाथ से छुड़ाकर भगा दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को हवालात में डाल दिया है। पुलिस फायरिंग की घटना से इनकार कर रही है।
जानकारी के मुताबिक पड़ौकियान में एक मकान पर निर्माण कार्य चल रहा है। जिस पर चार भाइयों में बंटवारे को लेकर विवाद है। बृहस्पतिवार को मकान की तीसरी मंजिल पर लेंटर डाला जा रहा था।
इसी दौरान दूसरे पक्ष ने विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान कई अन्य युवक भी मौजूद थे। दोनों भाइयों के बीच कहासुनी होते देख साथ में आए युवकों ने तीन-चार राउंड हवाई फायरिंग कर दी।
इसके चलते गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से दो-दो लोगों के अलावा फायरिंग करने वाले आरोपी को पकड़ लिया।
इसी दम्यान मौके पर पहुंचे सपा नेता ने फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस के हाथ से छुड़ाकर भगा दिया। बताते हैं कि पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक सपा नेता का खास आदमी था। पुलिस चारों आरोपियों को थाने ले आई। वहीं, पुलिस फायरिंग की घटना से इनकार कर रही है।