फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में बच्ची से चली गोली, बुआ घायल

Sun, 21 May 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
चली गोली, बुआ घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र की आवास-विकास कॉलोनी में खेल-खेल में लाइसेंसी पिस्टल से 12 वर्षीय बच्ची से गोली चल गई। इससे रिश्ते की बुआ टांग में गोली लगने से घायल हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से दिल्ली रेफर कर दिया।

आवास विकास प्रथम में एक महिला अपने भाई के यहां आई हुई थी। उसके भाई के पास लाइसेंसी पिस्टल है। शनिवार दोपहर पिस्टल मेज पर रखी थी। महिला की 12 वर्षीय भतीजी ने पिस्टल को उठाया और खेलने लगी। खेल-खेल में बच्ची ने ट्रिगर दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते दो गोलियां महिला की दोनों टांगों में लगीं। गोली चलते ही घर में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। कार्यवाहक चौकी प्रभारी विकास अग्निहोत्री ने बताया कि मामले की जानकारी है। थाने पर सूचना दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें