फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में दो ट्रांसफार्मर चोरी

Sat, 14 May 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच सक्रिय हुए तार चोर गैंग ने उपभोक्ताओं के साथ पॉवर कारपोरेशन अफसरों की भी नींद उड़ा दी है। शुक्रवार रात चोरों ने मंडी बिजलीघर क्षेत्र के दो ट्रांसफार्मर चुरा लिए। इससे कारपोरेशन को करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


जहांगीराबाद मंडी बिजलीघर क्षेत्र से शुक्रवार रात दो ट्रांसफार्मर चोरी हो गए। बिजलीघर जेई मोहम्मद सलमान ने बताया कि शुक्रवार रात लाइन में अचानक ब्रेकडाउन हो गया। रात होने के कारण पेट्रोलिंग नहीं हो सकी। सुबह पेट्रोलिंग की तो पता चला कि बिजलीघर क्षेत्र के गांव सांखनी के जंगल से दो ट्रांसफार्मर चोरी हो गए।

चोरी हुए ट्रांसफार्मरों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। मामले की एफआईआर दर्ज करा दी गई है। जल्द ही नए ट्रांसफार्मर लगवा दिए जाएंगे। एसई राकेश कुशवाहा ने बताया कि लाइन और ट्रांसफार्मर चोरी की बढ़ती वारदातों को देखते हुए एसएसपी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें