फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में वृद्ध को लगी गोली, मौत

Sat, 19 Mar 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
विज्ञापन
प्रेमनगर कॉलोनी में गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत हो गई। लहूलुहान हालत में उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। कालोनी के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं, पुलिस मानसिक रूप से परेशानी के कारण आत्महत्या की बात कह रही है।
विज्ञापन



बाढ़ा गांव निवासी नीलकंठ (80) प्रेमनगर में हरपाल सिंह के घर चौकीदारी का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह निशुल्क बच्चों को पढ़ाता भी था। शनिवार सुबह घर के पास ही उसका शव लहूलुहान हालत में मिला। नीलकंठ के पेट में गोली लगी थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर खोखा भी था। कॉलोनी के लोगों के मुताबिक बदमाशों ने नीलकंठ की हत्या कर दी। वहीं, कोतवाली प्रभारी आरके शर्मा ने बताया कि वह बीमारी आदि के चलते मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते उसने खुद को गोली मार ली है।  मौके पर कोई हथियार नहीं मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें