फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एडीजीसी को मिली हत्या की धमकी

Tue, 07 Mar 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
whatsapp
विज्ञापन

विज्ञापन
अफसरों को धमकी देने वाले आरोपी कथित डीआईजी गार्ड की गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस की परेशानी कम नहीं हुई है। अब सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता को हत्या की धमकी मिली है। इससे शासकीय अधिवक्ता दहशत में हैं। नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यमुनापुरम निवासी नवनीत कुमार शर्मा पुत्र प्यारे लाल शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह जनपद न्यायालय में सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी में कार्यरत हैं। छह मार्च की सुबह करीब 11 बजकर 35 मिनट पर उनके मोबाइल नंबर 9897138626 पर अज्ञात मोबाइल नंबर 7037580128 से कॉल आई।
विज्ञापन


कॉलर ने जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कहा कि आज से तुम्हारी उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं। अब देखते हैं तुम्हें कौन बचाता है। कॉल करने वाले ने यह भी कहा कि यह नंबर उसे सुभाष चंद शर्मा पुत्र भूदत्त ने दिया है। तुम उसे जानते होंगे। अधिवक्ता ने बताया कि फोन पर धमकी मिलने के बाद वह भयभीत है।
विज्ञापन


नगर कोतवाल पोसीराम शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिला शासकीय अधिवक्ता मोहम्मद शारिक ने बताया कि पुलिस को जल्द इन धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें