फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदों से मंगलसूत्र, अंगूठी और चप्पल बरामद

Tue, 23 Aug 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
गैंगरेप की घटना के आरोपियों को कोर्ट में पेश करने ले जाती सीबीआई टीम। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
हाईवे गैंगरेप मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने तीन आरोपियों की रिमांड पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि रिमांड के दौरान हुई पूछताछ के बाद तीनों के पास से एक मंगलसूत्र, एक अंगूठी और एक चप्पल बरामद हुई है।
विज्ञापन


आरोपी पक्ष की अधिवक्ता ने बुधवार को बरामद माल कोर्ट में पेश करने की मांग की। जिस पर न्यायाधीश ने आदेश कर दिए हैं। अब सीबीआई  बुधवार को कोर्ट में बरामद माल पेश करेगी। 29 जुलाई को मां-बेटी से हुए गैंगरेप के बाद पुलिस ने 1 अगस्त को सुतारी निवासी रईस, धहपा निवासी शावेज और रबूपुरा निवासी जबर सिंह को जेल भेज दिया था।

इसके बाद पुलिस ने 9 अगस्त को कन्नौज निवासी सलीम, जुबेर उर्फ परवेज और साजिद को जेल भेज दिया था। सीबीआई टीम ने जांच मिलने के बाद सलीम, जुबेर उर्फ परवेज और साजिद को कोर्ट के आदेश पर 19 अगस्त की रात 9 बजे से तीनों को तीन दिन की रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन


 तीनों की रिमांड मंगलवार दोपहर दो बजे तक थी। मंगलवार दोपहर सीबीआई टीम तीनों का मेडिकल कराने के बाद अपर जिला व सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-द्वितीय (पॉक्सो एक्ट) ध्रुव कुमार तिवारी की कोर्ट लेकर पहुंची।

 सरकार की ओर से नियुक्त की अधिवक्ता अंजू शर्मा ने बताया कि सीबीआई टीम ने कोर्ट को बताया कि रिमांड के दौरान तीनों के पास मंगलसूत्र, अंगूठी और चप्पल बरामद हुई है। कोर्ट ने सीबीआई टीम को बुधवार दोपहर बरामद माल कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि न्यायाधीश ने तीनों आरोपियों सलीम, जुबेर और साजिद को 6 सितंबर 2016 तक न्यायिक हिरासत में जेल  भेज दिया है।

सलीम बोला, जज साहब! करा लो नारको टेस्ट
आरोपियों की अधिवक्ता अंजू शर्मा ने बताया कि अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए सलीम, जुबेर और साजिद ने मंगलवार दोपहर अदालत से कहा कि उनका नारको टेस्ट करा लिया जाए। नारको टेस्ट से उनकी इस मामले में संलिप्तता है या नहीं, साबित हो जाएगा।

सीबीआई टीम ने बिल्हौर पुलिस से दो घंटे तक की पूछताछ
बुलंदशहर में एनएच-91 पर मां-बेटी से गैंगरेप मामले के आरोपियों के साथियों की धरपकड़ को सीबीआई टीम ने बिल्हौर के मकनपुर और ककवन जोगिनडेरा गांव में खोजबीन शुरू की। घटना के मुख्य आरोपी सलीम और उनके कई अन्य साथियों का निवास मकनपुर में भी है और उक्त सभी की रिश्तेदारी भी आसपास के गांवों में है।

सीबीआई ने करीब एक घंटे तक कोतवाली पुलिस से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई। रेपकांड का मुख्य आरोपी सलीम मकनपुर में लंबे समय तक रहा है। उसकी रिश्तेदारी भी आसपास के गांवों में स्थित डेरों में है।

मंगलवार को तिर्वा जिला कन्नौज से सीबीआई जांच टीम के प्रमुख प्रशांत शर्मा अपनी टीम के साथ बिल्हौर कोतवाली पहुंचे और इंसपेक्टर अमरपाल सिंह से करीब एक घंटे तक सलीम और उसके साथी जुबैर उर्फ परवेज और शाजिद के बारे में पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए।

सीबीआई की जांच टीम ने अपराध रजिस्टर सहित रजिस्टर संख्या चार और आठ की भी गहन जांच की। इसके साथ-साथ मकनपुर, बिल्हौर के वैष्णो नगर मोहल्ला व ककवन थाना क्षेत्र के जोगिनडेरा गांव के अपराधियों का ब्योरा तलब भी किया। बिल्हौर इंसपेक्टर ने बताया कि सीबीआई द्वारा पूछे गए सभी सवालों का जवाब दिया गया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें