फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश काटने के शक में लोगों ने किया हंगामा

Thu, 21 Jul 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
रामपुर में सोमवार को गो तस्करों से पकड़ी गई डीसीएम जिसमें गोवंशीय पशु मिले। पुलिस के पथराव से टूटा शीशा।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में जटपुरा नहर के पुल पर मंगलवार रात गोवंश काटने के शक में बजरंग दल के कार्यकर्तओं ने कुछ लोगों की धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने ले आई। पुलिस को मौके से बेहोश हालत में एक गोवंश भी मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बजरंग दल के कार्यकर्ता रामसेवक पुत्र ओमप्रकाश निवासी खनौदा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे उन्हें सूचना मिली थी।

सूचना देने वाले ने बताया था कि कुछ लोग जटपुरा नहर पुल के पास एक गोवंश को छुरी व चाकू से काट रहे हैं। सूचना पर बजरंगदल के कार्यकर्ता पहुंच गए। मौके से प्रकाश पुत्र खुशहाली निवासी गांव खनौदा, कुंवरपाल पुत्र रामचंद्र और चंद्रहास पुत्र यादराम निवासी बिरौली थाना अनूपशहर मिले।
विज्ञापन


मौके पर एक गोवंश बेहोशी की हालत में था। तीनों ने पूछताछ में बताया कि उनके साथ खनौदा निवासी जवाहर लाल शर्मा पुत्र सुखीराम और हरप्रसाद पुत्र तुकीराम भी थे। पुलिस ने पांचों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

वहीं, कुंवरपाल पुत्र रामचंद्र निवासी बिरौली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके साथ जटपुरा निवासी सुनीत, संदीप, महेश, सोनू, खनौदा निवासी राजपाल, अमित, रोहित , दुष्यंत, रामसेवक, अमित, अमर पुत्र छोटे लाल, टीटू, पवन,  दीपक जटपुरा निवासी गुड्डू के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराई है।

एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पशु काटने पर तीन धरे

सिकंदराबाद (ब्यूरो)। सार्वजनिक स्थल पर पशु काटने पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसआई अनिल कुमार ने बताया कि नगर के चौधरीवाड़ा निवासी फुरकान, इस्लाम पुत्रगण बशीर, दादरी निवासी अकरम पुत्र युनुस चौधरीवाड़ा में अपने घर पर पशुओं को काट रहे थे। मोहल्लावासियों ने मोहल्ले में गंदगी फैलने की शिकायत की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें