कुत्तों ने मार डाला राष्ट्रीय पक्षी
- फोटो : अमर उजाला
नगला बंशी के जंगल में रविवार दोपहर बाद कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को घेर कर मार डाला। हालांकि, ग्रामीणों ने उसे बचाने का भी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। मोर को ग्रामीणों ने वन अधिकारी की मौजूदगी में दफना दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि रविवार दोपहर बाद जंगल में घूम रहे मोर को कुत्तों ने घेर लिया। कुत्तों को खदेड़ने के लिए ग्रामीण जंगल की ओर दौड़े तब तक कुत्ते मोर को अपना शिकार बना चुके थे।
इसकी सूचना मिलते ही सिकंदराबाद क्षेत्र के वन रक्षक अधिकारी दीपक कुमार गांव में पहुंच गए। दीपक कुमार ने बताया कि आशंका है कि भीषण गर्मी में मोर पानी की तलाश में भटक रहा होगा। इसी दौरान कुत्तों ने हमला कर दिया होगा।