कस्बे के एक मोहल्ले में साल साल की बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। मौत के बाद शव को प्रेमी के साथ दफनाने ऐंचाना गांव पहुंची मां को पुलिस ने रोक दिया जबकि प्रेमी भाग गया।
बच्ची के मां-बाप एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने दंपत्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बच्ची के शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को बताया कि यह परिवार एक माह से ही यहां आकर रहता है। पति रिक्शा चलाता है।
उसकी पत्नी के मोहल्ले के ही एक व्यक्ति से अवैध संबंध हैं। रविवार शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि दोनों ने अपनी सात साल की बच्ची की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। शव को दफनाने के लिए ऐंचाना गांव जा रहे हैं। पुलिस ने ऐंचाना पहुंचकर शव दफनाने से रोक दिया और दंपत्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पति-पत्नी दोनों ने एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस से कहा कि वह अपनी बच्ची को क्यों मारेगी? महिला के पति ने पुलिस को बताया कि इसके मोहल्ले के सात बच्चों के पिता से अवैध संबंध हैं।
पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसओ बृमेश यादव ने बताया कि बच्ची के शव को पीएम के लिए भेज दिया है।