फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को नेशनल एथलीट बता 30 लाख ठगे

Mon, 23 Nov 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को नेशनल एथलीट बताते हुए एक महिला और उसके तथाकथित कोच ने रेलवे और फौज में नौकरी लगवाने के नाम पर जिले के दो दर्जन से अधिक युवाओं से 30 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


ठगे जाने का अहसास होने पर पीड़ित सोमवार को एसएसपी के पास पहुंचे। एसएसपी ने उन्हें जांच और उसके बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

भटौला गांव थाना सिकंदराबाद निवासी रोहित कुमार पुत्र दयानंद ने एसएसपी को बताया कि बीबीनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला उनके साथ दौड़ लगाती थी।

उसने नेशनल स्तर के मैराथन धावक का प्रमाण पत्र भी दिखाया था। इसके बाद अपने कोच से मिलवाया। इसी दौरान आरोपी महिला ने बताया कि कोच के रेलवे और फौज में अच्छी पहुंच है।

वह रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख और फौज के लिए तीन लाख रुपये लेते हैं। आरोप है कि महिला ने उसके अलावा दर्जनों बेरोजगार युवाओं को झांसा दिया है।
विज्ञापन


झांसे में आकर रोहित ने 3.15 लाख, तेजपाल सिंह ने 5 लाख, बलवीर सिंह ने 3.99 लाख, रनवीर सिंह ने 5 लाख, प्रवीण कुमार ने 3 लाख, जोगेंद्र कुमार ने 2 लाख, सौरभ कुमार ने 3.60 लाख, नरेश रावत ने 1.5 लाख, आकाश ने 2 लाख, बृजेश कुमार ने 1 लाख, विनोद कुमार ने 1 लाख रुपये महिला और उसके कोच के खाते में जमा कराए।

बाद में नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने महिला को तलाशा। महिला और उसके कोच का कोई पता नहीं चला। एसएसपी अनंत देव ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें