जिला कारागार से अनूपशहर सिविल कोर्ट में पेशी पर आया एक बंदी मंगलवार को भाग गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे धर दबोचा। पकड़े जाने के बाद बंदी ने दीवार से अपना सिर मारकर फोड़ लिया। पुलिस ने बंदी का मेडिकल कराकर उसे जेल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, थाना रामघाट के गांव चिरौरी निवासी अभियुक्त उमाशंकर जिला कारागर में सजा काट रहा है। एक मुकदमे के सिलसिले में मंगलवार को वह अनूपशहर सिविल कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। पेशी के बाद अभियुक्त भागने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे दबोचकर कोर्ट की हवालात में डाल दिया।
हावलात में उमाशंकर ने दीवार से मारकर अपना सिर फोड़ लिया। साथ ही हवालात में बंद अन्य अभियुक्तों के साथ गाली-गलौज करने लगा। जिला जेल से आए एचसीपी सत्यप्रकाश ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसका मेडिकल कराकर उसे जिला कारागार भेज दिया।