फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थरों में छिपाकर ले जाई जा रही थी शराब, दो धरे

Tue, 25 Oct 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अवैध शराब  सिकंदराबाद और आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करने के लिए तस्कर डंपर में पत्थरों के बीच छिपाकर शराब ला रहे थे। पुलिस ने गुलावठी रोड पर ग्राम गाजीपुर-बेनीपुर के पास डंपर को रोकर 370 पेटी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके पर चार लोगों को गिरफ्तार किया जबकि दो फरार हो गए। पुलिस ने डंपर के साथ चल रही तस्करों की दो कारें और एक बाइक भी सीज की है।

एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार रात सूचना पर गुलावठी रोड पर ग्राम गाजीपुर-बेनीपुर के पास पत्थर लेकर जा रहे एक डंपर व उसके साथ चल रही दो कारों, एक बाइक सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया। दो लोग फरार होने में कामयाब हो गए। डंपर की तलाशी लेने पर उसमें अरुणांचल प्रदेश निर्मित 370 शराब की पेटी बरामद हुई।
विज्ञापन


पूछताछ में पकड़े के शराब तस्करों ने अपना नाम एसडीएम कालोनी सिकंदराबाद निवासी सोनू उर्फ भुसुण्डी, टीचर्स कालोनी सिकंदराबाद निवासी प्रेमचंद, पुत्र  छैलाराम,ग्राम बेनीपुर निवासी संजय पुत्र धर्मवीर,रविंद्र पुत्र चतर सिंह बताया।

वहीं, फरार तस्करों के नाम सुअर फार्म खरखौदा सोनीपत हरियाणा निवासी अनिल ठाकुर, ग्राम बेनीपुर निवासी दिनेश पुत्र बिजेंद्र बताया। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब नौ लाख रुपये बताई जा रही है।

अवैध शराब बेच रहे दो युवक गिरफ्तार
प्रधान मंडी मे किसानों को अवैध रूप से शराब मुहैया कराने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को शराब के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनो युवकों के पास से हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब के 106 पौव्वे बरामद किऐ है। कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि दोनो युवकों के नाम पंकज  व राकेश निवासी पुख्ता बाजार है। पुलिस ने दोनो युवकों का चालान करने की बात कही है।
विज्ञापन


चोला में पकड़ी थी  300 पेटी शराब
शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने चोला में पचौता मोड़ के पास कैंटर से 300 पेटी अवैध शराब पकड़ी थी। तब टीम ने कैंटर चालक को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार कैंटर चालक रामवीर पुत्र नेपाल निवासी पचौता थाना कोतवाली देहात ने बताया था कि वह विधानसभा चुनाव में बांटने के लिए शराब लाया था। शराब उतारने के बाद इसे जगह-जगह सप्लाई करना था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें