लूट के बाद जांच करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
बदमाशो ने दिनदहाड़े मां-बेटे को लूट लिया। विरोध करने पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। पीड़ित ने 100 नंबर पर पुलिस को वारदात की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने की जगह पीड़ितों को घर भेज दिया।
क्षेत्र के गांव ढकरौली निवासी उर्मिला देवी पुत्र सोनू के साथ मायके जा रही थीं। दोपहर करीब 2.30 बजे ककरई से निकलते ही मुबारिकपुर बंबे पर पीछे से आई बिना नंबर की हरे रंग की डिस्कवर बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर सोनू को रुक लिया।
सोनू के गले पर तमंचा रखकर उसकी जेब से 700 रुपये और मोबाइल लूट व उर्मिला देवी के सोने के कुंडल भी लूट लिए। मां-बेटे ने जब लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने बट मार कर घायल कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। कार्रवाई की जा रही है।
कारोबारी से बाइक लूटी
बदमाशों ने बुधवार रात एक कारोबारी से तमंचों की बटों से हमला कर एक बाइक लूट ली। पुलिस रात में ही कई घंटे तक कारोबारी को साथ लेकर लुटेरों की धरपकड़ के लिए कांबिग की, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए।
जानकारी के मुताबिक नगर के टाउन स्कूल रोड पर स्थित पतंजली मेगा स्टोर के मालिक राकेश शर्मा अपने सहायक राजेश के साथ प्रतिष्ठान बंद कर रात करीब नौ बजे बाइक से अपने गांव महुआखेड़ा जा रहे थे।
गांव जसैर के मोड़ स्थित मंदिर के पास एक बाइक आए बदमाशों ने ओवरटेक कर उनको रोक लिया और उनके सहायक पर तमंचों की बटों से हमला कर बाइक लूट ली। कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि कारोबारी की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।