नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शीतलगंज में एक युवक से मोबाइल लूटकर भाग रहे किशोर को एक युवक ने दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली तो उसकी जेब से तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है।
नगर कोतवाल पोसी राम शर्मा ने बताया कि शनिवार रात मोहल्ला शीतलगंज में एक किशोर मोबाइल लूटकर भाग रहा था। तभी रास्ते में मुकुल शर्मा निवासी शीतलगंज ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान ऊपरकोट निवासी के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर की तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
पुलिस लाइन में चोरी करने वाला सिपाही का नाबालिग बेटा अरेस्ट
पुलिस लाइन में कांस्टेबल के आवास में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। चोरी को खुर्जा कोतवाली में तैनात एक कांस्टेबल के नाबालिग पुत्र ने अंजाम दिया था। उसने चोरी किए जेवरात एक मोबाइल रिपेयर करने वाले को बेच दिए थे। पुलिस ने मोबाइल रिपेयर करने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि कोर्ट में तैनात कांस्टेबल योगेंद्र सिंह का पुलिस लाइन में आवास है। 14 दिसंबर की रात उसके आवास से सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए थे। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि खुर्जा कोतवाली में तैनात एक कांस्टेबल के 14 वर्षीय पुत्र ने चोरी को अंजाम दिया था।
उससे पूछताछ की तो पता चला कि चोरी का माल कालाआम स्थित एक मोबाइल रिपेयर करने वाले को मोबाइल ठीक कराने के बदले में देना बताया। पुलिस ने मोबाइल रिपेयर करने वाले को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चोरी के जेवरात मिल गए।
चोरी की बाइक चलाते दो युवक गिरफ्तार
एसआई श्यौदान सिंह ने बताया कि 22 दिसंबर 2016 की दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर टीम ठंडी प्याऊ चौकी के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी एक पल्सर बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। जांच की तो पता चला कि यह पल्सर बाइक रामेश्वर दयाल सैनी के नाम है और उनकी बाइक चोरी हो गई थी।
दोनों आरोपी युवकों की पहचान वाहिद पुत्र जाफर निवासी भाईपुरा और बिलाल पुत्र नौशाद निवासी आदिल के रूप में हुई।