फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दर्जी को मौत के घाट उतारा

Mon, 27 Feb 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
मृतक जुबैर की फाइल फोटो। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
बाइक लेकर रिश्तेदारी से लौट रहे टेलर मास्टर की खुशहालपुर मार्ग पर बदमाशों ने रविवार देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी। टेलर मास्टर के सिर व गर्दन पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया है। भाई नदीम की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि महौली गांव निवासी टेलर मास्टर जुबैर आलम (25) पुत्र यामीन सिलाई का काम करता था। वह रविवार रात गुलावठी में एक रिश्तेदारी में गया था। रविवार देर रात वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दरम्यान खुशहालपुर मार्ग पर बदमाशों ने जुबैर आलम की घेरकर धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी।

सोमवार को जुबैर आलम का शव गुलावठी-खुशहालपुर मार्ग पर पड़ा मिला। जुबैर के भाई नदीम ने बताया कि जुबैर की बाइक भी मौके पर लावारिस हालत में खड़ी मिली है। हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। नदीम के अनुसार जुबैर की ढाई वर्ष पूर्व शादी हुई थी।
विज्ञापन


उसका एक साल का बेटा भी है। घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी सोनिया सिंह एवं सीओ यशवीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र की कांबिंग कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जुबैर से कोई लूटपाट नहीं की गई। हत्या के उद्देश्य के बारे में जांच की जा रही है। हत्यारोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

- भूपेंद्र कुमार सिंह, एसओ, गुलावठी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें