पटेलनगर में चोरों ने सीए के मकान का ताला तोड़कर लाखों की ज्वैलरी और कैश उड़ा लिया। सिहानी गेट पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी है।
सीए कपिल शर्मा पटेल नगर ई-ब्लॉक में परिवार के साथ रहते हैं। घर में उनका ऑफिस भी है। 21 अप्रैल को वह घर में ताला लगाकर परिवार सहित अयोध्या घूमने गए थे। 23 अप्रैल की सुबह लौटे तो घर के मेन गेट का ताला टूटा मिला।
कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। कपिल के अनुसार चोर उनके घर से 33 हजार रुपए नकद, एलईडी, इनवर्टर समेत लाखों की ज्वैलरी और अन्य सामान चोरी करके ले गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।
एसएचओ सिहानी गेट परशुराम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। जल्द चोरों को दबोच लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार सीए के घर के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। जिससे चोरों का सुराग मिल सके। चोरी में किसी जानकार का हाथ हो सकता है, जिसे पता था कि सीए परिवार के साथ बाहर हैं।