फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बेटी की मौत, तीन घायल

Wed, 26 Apr 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
न्यू सांगानेर रोड - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
ब्लाक मोड़ पर मंगलवार की सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बेटी की मौत हो गई जबकि मां सहित तीन लोग घायल हो गए। इन्हें अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के समय चारों जहानागंज बाजार से पैदल घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


जहानागंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी सिमरन बानो (7) पुत्री मो. नईम अपनी मां जरीना (38) के साथ जहानागंज बाजार आई थी। सामान की खरीदारी करके मां-बेटी पैदल घर लौट रही थीं। इनके साथ गांव की रुकसाना बानो (40), बेटी साबिया खातून (6) के साथ चलने लगीं। जैसे ही यह चारों जहानागंज ब्लाक मोड़ पर पहुंचे कि पीछे से एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने इन्हें टक्कर मार दिया। जिसमें चारो घायल हो गईं।

लोग जब तक इन्हें अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि सिमरन बानो की मौत हो गई। जबकि रुकसाना, जरीना और साबिया खातून को पीएचसी जहानागंज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने रुकसाना और उसकी बेटी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि जरीना का पीएचसी जहानागंज पर ही इलाज चल रहा है। सिमरन बानो छह बहनों मेें छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें